ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
सितारगंज थाना के निरीक्षक जी.एस. रौतेला ने बताया कि शनिवार को पहाड़ी उकरौला निवासी ललिता (23) औद्योगिक पार्क स्थित फैक्ट्री में काम करने वाले पति को खाना देने जा रही थी। वह जिस साइकिल से जा रही थी, उसे एक युवक मिलन चला रहा था। दोनों फैक्ट्री के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से रेत लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ललिता की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घायल मिलन को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications