खुशवंत सिंह को डी. लिट् की उपाधि देगा पंजाब विश्वविद्यालय

खुशवंत सिंह ने हाल ही में विश्वविद्यालय को एक पत्र के जरिए अवगत कराया था कि ढलती उम्र व शारीरिक अस्वस्थता के चलते 14 फरवरी को आयोजित दीक्षांत समारोह में डी. लिट् की उपाधि हासिल करने पहुंचना उनके लिए मुश्किल है।
इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति आर. सी. सोब्ती ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष खुशवंत सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा था।
एक अधिकारी ने बताया कि खुशवंत सिंह की उम्र व उनके स्वास्थ्य को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें दिल्ली में उनके ही घर पर सम्मानित करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications