बिहार में हथियारबंद लुटेरों ने रेल यात्रियों को लूटा

मुगलसराय जीआरपी थाने के एक अधिकारी ने कहा यात्रियों से लूट की यह घटना तड़के तीन बजे बिहार के बक्सर रेल्वे स्टेशन के पास हुई। लूट के बाद लुटेरे रेल की आपातकालीन चेन खींचकर भाग गए।
चंदौली जिले में मुगलसराय के जीआरपी निरीक्षक त्रिपुरारी पांडे ने कहा, "हमने 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से कुछ लोगों के पास बंदूकें थीं।" उन्होंने कहा, "यात्रियों के मुताबिक लुटेरों ने रेल के दो स्लीपर कोच को निशाना बनाया। हम लूट की कुल राशि का आकलन कर रहे हैं।" प्राथमिक जांच के मुताबिक लुटेरे बिहार के चौसा से रेलगाड़ी में दाखिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications