Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन की सैन्य दादागिरी में कोई दिलचस्पी नहीं!

चीन सैन्य ख़तरा नहीं: जिंताओ
चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने कहा है कि चीन को हथियार हासिल करने की दौड़ में या दूसरे देशों पर सैन्य प्रभुत्व साबित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. अमरीका दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन किसी देश के लिए सैन्य ख़तरा नहीं है.

ये बातें उन्होंने बिज़नेस जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए कहीं.अपनी अमरीका यात्रा के तीसरे दिन चीनी राष्ट्रपति ने कई राजनेताओं से भी मुलाक़ात की.हू जिंताओ ने आर्थिक और सुरक्षा मामलों पर अमरीकी सहयोग का आग्रह किया.

समारोह के दौराने उन्होंने कहा,“ चीन शांतिपूर्ण तरीके से विकास की राह पर बढ़ना चाहता है. जब भी चीन और अमरीका ने एक दूसरे के हितों को ध्यान में रखा है,अमरीका-चीन संबंध ऐतिहासिक स्तर पर स्थिर रहे हैं."

आलोचना

वहीं चीन को अमरीकी कांग्रेस की आलोचना झेलनी पड़ रही है.अमरीका कांग्रेस युआन की विनिमय दर को लेकर चीन की आलोचना करती रही है. रिपब्लिकन पार्टी के नेता जॉन बोईनर ने कहा है कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के साथ मुलाक़ात में मानवाधिकारों और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है.

रिपब्लिकन नेता ने तो हू जिंताओ को तानाशाह तक कह डाला और व्हाइट हाउस में रात्रि भोज का निमंत्रण भी स्वीकार नहीं किया. बराक ओबामा के साथ मुलाक़ात के बाद बुधवार को हू जिंताओ ने कहा था कि मानवाधिकार के मुद्दे पर चीन को काफ़ी काम करना है. दोनों नेताओं की बातचीत के बाद बराक ओबामा ने चीन के साथ कई व्यापारिक समझौतों की घोषणा की जिससे अमरीका में हज़ारों लोगों को नौकरी मिलेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+