बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने फेसबुक और ट्विटर

Facebook
सिडनी। ग्लोबल दुनिया में लोग अपने दुख-दर्द बांटने के लिए किसी ना किसी माध्यम को अपना बना ही लेते हैं। ऑस्ट्रेलिया में आई भीषण बाढ़ से पीड़ित लोगों को सहायता देने के लिए भी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट मदगार साबित हो रही हैं। 'फेसबुक' और 'ट्विटर' इस मामले में सबसे आगे हैं। प्रशासन को इन साइटों के जरिए लोगों तक राहत कार्य पहुंचाने में काफी सहूलियत हो रही है।

क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एक्सल ब्रुंस ने बताया कि क्वींसलैंड की आपातकालीन सेवा और यहां की जनता किसी भी आपदा से निपटने को तैयार है। ब्रूंस ने बताया, "क्वींसलैंड की पुलिस ने बाढ़ के दौरान फेसबुक और ट्विटर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। हजारों नागरिकों तक सूचना पहुंचाने और उन्हें मदद पहुंचाने का काम किया। " उनके मुताबिक "ट्विटर बहुत ही प्रभावी साबित हुआ। बाढ़ के दौरान लोगों को आगह करने में यह सबसे आगे रहा। हालांकि फेसबुक अन्य गतिविधियों में अधिक कारगर साबित हुआ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+