ओएनजीसी के मुम्बई तट पर तेल कुएं मे रिसाव

मुम्बई के पास तेल का रिसाव
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई के तट से अस्सी किलोमीटर की दूरी पर ओएनजीसी के तेल के कुएं में रिसाव हुआ है. इस रिसाव से लगभग 25,000 बैरल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि मुम्बई उरान ट्रंक (एमयूटी) तेल पाइपलाईन से शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे तेल रिसाव शुरू हुआ. ये रिसाव बसैन तेल और गैस फ़ील्ड से दो किलोमीटर दूर है.
ओएनडीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि जैसे ही इस लीक का पता चला कंपनी ने ऐसी स्थिति ने निपटने के लिए मौजूद 'नेशनल ऑयल स्पिल डिज़ास्टर कंटीनजेंसी प्लान लागू कर दिया. तट रक्षकों और प्रतिरक्षा सलाहकार ग्रुप के उच्च अधिकारियों को भी तेल रिसाव के बारे में सूचित कर दिया गया है. पर्यावरण को इस तेल रिसाव से होने वालें नुकसान को सीमित करने के लिए राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा नीति लागू कर दी गई है.
ओएनजीसी के जहाज़ इस पाइपलाईन से रिसाव रोकने के लिए घटनास्थल पर पहुंचाए जा रहे हैं. साथ ही वो वहां हुए नुक़सान का जायज़ा भी ले रहा है. कंपनी के अनुसार जहां रिसाव हो रहा है वहां से तेल और गैस के उत्पादन को 'हीरा उरान ट्रंक पाइपलाईन' की ओर मोड़ दिया गया है. इस कुएं से जुड़े सभी तेल और ग़ैस कुओं को बंद कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि केवल तीन घंटे के उत्पादन का नुक़सान होगा. कंपनी के अनुसार तेल रिसाव को रोकने के लिए उठाए गए इन अंतरिम क़दमों से 25 हज़ार बैरल तेल के उत्पादन का नुकसान होगा












Click it and Unblock the Notifications