गूगल के नये सीईओ बने लैरी पेज
इंटरनेट की दुनिया पर अपनी बादशाहत कायम करने वाले गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने गूगल का एक और महत्वपूर्ण पद अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। गूगल के संस्थापक लैरी पेज अब गूगल के नये सीईओ बनने जा रहे हैं।
गूगल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक कंपनी के सीईओ रहे एरिक शमिट ने की। एरिक ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया कि अब गूगल को किसी एडल्ट सुपरविजन की जरूरत नहीं रह गई है। एरिक शमिट गूगल से इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि अब वह लैरी के यानी नये सीईओ के नये सलाहकार के रूप में काम करेंगे।
एरिक शमिट और गूगल का साथ बेहद पुराना है, कंपनी के अस्तित्व में आने के ही समय से एरिक गूगल में बतौर सीईओ काम कर रहे हैं। गूगल को इंटरनेट का बादशाह बनाने में एरिक का योगदान भी ब्रिन और लैरी जितना ही है। गूगल के नये सीईओ का पद संभालने जा रहे लैरी अब 38 साल के हो चुके हैं। साथ ही पूरी दुनिया अब उन्हे इंटरनेट के पेशेवर और मंझे हुए बिजनेसमैन के तौर पर पहचानती है।













Click it and Unblock the Notifications