पेरू में मिला 1200 साल पुराना मकबरा
इस क्षेत्र में खुदाई कर रहे लास वेंटास पुरातात्विक विभाग के निदेशक कार्लोस एलेरा ने बताया कि इसके अलावा यहां से एक पालकी, अंत्येष्टि क्रियाओं में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, मुकुट, मुखौटा और बहुत सी वस्तुएं मिली हैं। यहां से मिले मुकुट पर तांबा चढ़ा है जिस पर तेंदुआ बना है। एक लाकेट भी मिला है जिसे तत्कालीन सभ्यता में उच्च वर्ग के लोग पहनते थे। इसके अलावा भाले की नोक, बाण के अग्रमुख भी अन्य प्राचीन कलाकृतियों के साथ मिले हैं।
एलेरा ने बताया कि खुदाई अभी जारी है और वस्तुओं के मिलने का क्रम भी जारी है। सही स्थिति बताने में समय लगेगा। लास वेंटास क्षेत्र में मिला यह पहला मकबरा है और अंत्येष्टि क्रियाओं के लिए अर्थी पर बैठे व्यक्ति का यह प्रतीक चिह्न दूसरी बार मिला है। इससे पहले इसी तरह की सामग्री ओरो मकबरा में 1992 में मिली थी। यह भी सिकन सभ्यता से संबंधित था।
एलेरा ने बताया, प्राचीन पेरुवियन संस्कृति में सुसज्जित अर्थी कुलीनों के मध्य शानो-शौकत का प्रतीक समझी जाती थी। यह क्रम सोलहवीं सदी तक चलता रहा। इसके माध्यम से वे अपनी ताकत और रुतबे को प्रदर्शित करते थे। लेकिन बाद में स्पेनिश शासकों ने यहां अपना उपनिवेश बनाया तो उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगा दिया।













Click it and Unblock the Notifications