आस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया
भारतीय समुदाय के लिए आयोजित एक भोज में कृष्णा ने कहा, "मैं विक्टोरिया प्रांत के नए प्रधानमंत्री से मिला, जिन्होंने अपने चुनाव अभियान में मेलबर्न की कानून और व्यवस्था स्थिति को प्रमुख मुद्दा बनाया था।
कृष्णा ने बताया, "प्रधानमंत्री टेड बैलिउ ने भारतीय समुदाय को सुरक्षा देने का मुझे भरोसा दिलाया है।"
प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री को बताया कि परिवहन व्यवस्था पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा अपराधियों से सख्ती से निपटने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले भारतीय छात्र विश्वास और सुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं। हालांकि छात्रों पर हमले की घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया आने वाले छात्रों की संख्या में काफी कमी आई है।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के करीब पांच लाख लोग रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications