साम्प्रदायिक भावना भड़का रही भाजपा : नेशनल कांफ्रेंस
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा घाटी में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है, जिसे काफी कोशिशों के बाद नियंत्रण में लाया गया है।"
सागर नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार द्वारा गुरुवार को लिए गए फैसले से पीछे हटने के खिलाफ हैं। अपना विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय एकता यात्रा को रोका जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर 'साम्प्रदायिक राजनीति' करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि भाजपा ने 12 जनवरी को कोलकाता से यात्रा शुरू की है, जिसका उद्देश्य 26 जनवरी को श्रीनगर के ऐतिहासक लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है।
यात्रा पर रोक लगाने तथा यात्रा में शामिल किसी व्यक्ति को जम्मू एवं कश्मीर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने के राज्य सरकार के फैसले के बावजूद भाजपा ने घोषणा की है कि वह यात्रा को आगे बढ़ेगी और श्रीनगर में राष्ट्रीय तिरंगा फहराएगी, भले ही 'बलिदान' क्यों न देना पड़े।
वहीं अलगाववादी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ने भाजपा की यात्रा के विरोध में 26 जनवरी को लाल चौक तक जुलूस निकालने की चेतावनी दी है तथा झंडा फहराने की भाजपा की योजना को चुनौती दी है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने इससे पहले कहा था कि भाजपा कश्मीर में 'आग' लगाने की कोशिश कर रही है।
सागर ने भाजपा और मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर भी जम्मू क्षेत्र एवं घाटी में साम्प्रदायिक भावना भड़काने का आरोप लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications