उत्तरप्रदेश में सर्दी से राहत नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप खिलने से दिन में तो ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात में सर्दी बरकरार है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और धूप खिलने के बावजूद लोगों को दिन में ठंड से मामूली राहत मिल रही है।उन्होंने कहा कि अभी अगले कुछ दिन तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उधर, इस साल अब तक राज्य में सर्दी से करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications