मेरठ में तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय गुलाम मोहम्मद और विशाल वर्मा को पुलिस ने गुरुवार रात उस समय गिरफ्तार किया जब वे अपने किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने की फिराक में थे।
नौचंदी थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों युवक देहरादून के रहने वाले हैं और पिछले तीन-चार साल से इस धंधे में लिप्त हैं।
सिंह के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे उत्तराखएड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मादक पदार्थो की आपूर्ति करते थे। उनसे पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications