मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने सर्दी बढ़ाई
भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण बढ़ते तापमान पर अंकुश लगने के साथ ही एक बार फिर सर्दी में इजाफा होने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों कश्मीर में हुई बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम बदला है। बीते सप्ताह में तापमान ऊपर की ओर बढ़ने लगा था, मगर अब वह न केवल थम गया है, बल्कि नीचे गिरा है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी बरकरार रहेगी और प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications