उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में 8 की मौत, 20 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ट्रैक्टर ट्राली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हादसा जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बलिया-मऊ मार्ग पर हुआ जब एक शव का दाह संस्कार करके घर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों को ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार स्थानीय शौरपुर गांव के निवासी थे।
रसड़ा थाना प्रभारी बच्चा पासवान ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन ने आज सुबह तक इलाज के दौरान दम तोड़ा।पासवान ने कहा कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।बीते सप्ताह बदायूं जिले में दाह संस्कार करके लौट रहे मिनी बस सवार लोगों को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications