नई दिल्ली : बिजली के करंट से कर्मचारी की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के विद्या विहार इलाके में हस्तसाल मार्ग पर एक बिजली वितरण कम्पनी का कर्मचारी उच्च क्षमता वाले बिजली के तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक 43 वर्षीय सुरेश बीएसईस में काम करता है। घटना के वक्त वह विद्या विहार में हस्तसाल मार्ग पर बिजली का तार ठीक कर रहा था।
पुलिस ने बताया, "सुरेश से बिजली का तार सही करने के लिए खम्बे पर चढ़ा था उस समय बिजली की आपूर्ति रुकी हुई थी। काम करते समय अचानक ही बिजली की सप्लाई शुरू हो गई जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। उसे माता देवी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications