कॉनकॉर बोर्ड ने की उच्चतम लाभांश की घोषणा
मिनी-रत्न का दर्जा प्राप्त इस निगम ने चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 13.89 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ कुल 228 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ दर्ज किया है।
माना जा रहा है कि आर्थिक मंदी के असर को देखते हुए कंपनी ने बहुत प्रभावशाली लाभ दर्ज किया है। कॉनकॉर बोर्ड ने 2010-2011 के अपने शेयरधारकों के लिए 75 फीसदी (10 रुपये मूल्य के प्रति शेयर पर 7.50 रुपये) के अंतरिम लाभांश की घोषणा की। इसकी कुल राशि लगभग 97़5 करोड़ रूपए तक पहुंच रही है, जो अब तक का उच्चतम अंतरिम लाभांश है।
कॉनकॉर लॉजिस्टिक पार्क में भी निवेश की योजना बना रहा है। इस महीने की शुरुआत में कॉनकॉर ने वर्ष 2009-10 के लिए 114.65 करोड़ रुपये का लाभांश रेलवे मंत्रालय को दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications