ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ पीड़ितों का सहारा बना फेसबुक और ट्विटर
क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एक्सल ब्रुंस ने बताया कि क्वींसलैंड की आपातकालीन सेवा और यहां की जनता किसी भी आपदा से निपटने को तैयार है।
ब्रुंस ने बताया, "क्वींसलैंड की पुलिस ने बाढ़ के दौरान फेसबुक और ट्विटर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया। हजारों नागरिकों तक सूचना पहुंचाने और उन्हें मदद पहुंचाने का काम किया। "
क्वींसलैंड में ब्रुंस ने एक बयान में बताया,"ट्विटर बहुत ही प्रभावी साबित हुआ। बाढ़ के दौरान यह लोगों को आगह करने में सबसे आगे रहा। हालांकि फेसबुक अन्य गतिविधियों में अधिक कारगर साबित हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications