भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पर विशेष ध्यान दूंगी : शैलजा
संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद शैलजा ने कहा, "मैं एएसआई जैसे संगठनों की समस्याओं को सुधारने का प्रयास करूंगी। ये संगठन लोगों की कमी, कानूनी सहायता और कोष के अभाव के बावजूद अच्छा काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि संगठनों में मानव संसाधन को बढ़ाना भी उनका लक्ष्य होगा क्योंकि इनमें प्रशिक्षित कर्मियों की कमी है।
उन्होंने कहा, "कार्यसूची में जनशक्ति बढ़ाना निश्चित रूप से शामिल है।"
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार की मंत्रिपरिषद में बुधवार को हुए फेरबदल में आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा को संस्कृति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
उनसे पर्यटन मंत्रालय लेकर सुबोध कांत सहाय को इसकी जिम्मेदारी दी गई। सहाय के पास पहले खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग था।
शैलजा ने कहा, "प्रदर्शन एवं शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देने और विभिन्न अकादमियों को प्रोत्साहित करने पर भी वह प्रमुखता से ध्यान देंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications