यूपी में बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी से राहत नहीं

दिन में धूप खिलने के बावजूद पर्वतीय इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी। अभी अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नही हैं।
गुरुवार को बिजनौर राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम था। कानपुर का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री और वाराणसी का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। प्रदेश में इस साल अब तक सर्दी से करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications