स्कूल वैन को बस ने टक्कर मारी, 2 छात्रों की मौत

हादसा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर सुबह उस समय हुआ जब एक रोडवेज बस स्कूल वैन से जा भिड़ी। वैन में दयाल पब्लिक स्कूल (तिंदवारी) के छात्र सवार थे। पीड़ित छात्रों की आयु आठ से 10 साल के बीच है।
तिंदवारी थाना प्रभारी आर.के.मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 को गंभीर चोटें आई हैं। मिश्रा ने कहा कि सभी घायल छात्रों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications