फासीवादी सलामी पर इटली के पार्षद बर्खास्त
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार इटली के प्रमुख अखबार 'ला स्टैम्पा' के मुताबिकइसके लिए पार्षद को पद से हटा दिया गया है। घटना इटली के उत्तर-पश्चिमी तटीय शहर रपालो की है जहां स्थानीय चर्च में मुसोलिनी को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित भीड़ को संस्कृति पार्षद गियानी एरेना की फासीवादी ढंग से सलामी देते स्थानीय अखबार 'सिकोलो' में फोटो छपी थी।
इसके साथ ही एरेना फासीवादी प्रतीकों के साथ भी दिखे थे। इससे पहले ये फोटो फेसबुक पर फासीवादी समर्थकों के पेज पर पोस्ट की गई थी।
इसके बाद रपालो के मेयर मेंटर कैम्पोडोनिको ने एरेना को पद से हटा दिया। मेयर ने कहा, एरेना का यह कार्य उनके पद से मेल नहीं खाता।
इसके बाद बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच अरेना की कंजरवेटिव पीपुल फॉर फ्रीडम पार्टी ने इस मामले को अनुशासन समिति को सौंप दिया है। समाचार पत्र के अनुसार नजदीकी शहर शियावरी के अभियोजकों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications