न्यायालय ने पूछा, मकर ज्योति मानव निर्मित है या नहीं
कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सबरीमाला भगदड़ मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार और देवासम बोर्ड पर तल्ख टिप्पणी करते हुए निर्देश दिया है कि दैवीय प्रकाश मानी जाने वाली मकर ज्योति के सम्बंध में यह सत्य सामने आना चाहिए कि यह मानव निर्मित है या नहीं।
न्यायाधीश थोट्टाथिल बी. राधाकृष्णन और न्यायाधीश पी. भावादशन ने कहा कि वह मकर ज्योति के सम्बंध में गंभीर हैं और राज्य सरकार और देवासम बोर्ड को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह ज्योति मानव निर्मित है या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications