आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों के बिलों के भुगतान की मांग की

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के समक्ष आस्ट्रेलिया सरकार ने उसकी विभिन्न कम्पनियों द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दी गई सेवाओं के बाकी बिलों के भुगतान का मुद्दा उठाया है। कृष्णा ने आस्ट्रेलिया सरकार को उसकी चिंताओं से भारतीय खेल मंत्रालय को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री केविन रड के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृष्णा ने कहा, "वापस जाकर मैं जल्द से जल्द इस सम्बंध में खेल मंत्रालय को अवगत कराऊंगा।"

उन्होंने मीडिया को आश्वासन दिया कि इस सम्बंध में आगे की बातचीत आस्ट्रेलियाई वार्ताकारों से की जाएगी और बिलों का भुगतान किया जाएगा।रड ने मंगलवार से शुरू हुए कृष्णा के तीन दिवसीय आस्ट्रेलिया दौरे के समय यह मुद्दा उठाया था।रड ने कहा, "हमने इस मुद्दे पर बातचीत की है। हम भारत सरकार की प्रतिक्रिया से संतुष्ट हैं।"

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया दौरे पर गए विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के समक्ष आस्ट्रेलिया सरकार ने उसकी विभिन्न कम्पनियों द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दी गई सेवाओं के बाकी बिलों के भुगतान का मुद्दा उठाया है। कृष्णा ने आस्ट्रेलिया सरकार को उसकी चिंताओं से भारतीय खेल मंत्रालय को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार कम्पनियों को उचित भुगतान दिलाने के लिए उनके साथ काम कर रही है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एक आस्ट्रेलियाई कम्पनी बिलों का भुगतान नहीं होने के कारण दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति पर मुकदमा दर्ज करा रही है।उद्घाटन एवं समापन समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिक बिर्क ने कहा कि उनकी कम्पनी को पिछले साल हुए खेलों में दी गई सेवाओं का अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, "खेलों के दौरान हम 12 लोगों ने कोरियोग्राफर, निर्देशक और मैंने स्वयं कार्यकारी निर्देशक के रूप में सेवाएं दी थीं।"उन्होंने कहा कि इससे पहले मेक्सिको, चीन या लास एंजेलिस में राष्ट्रमंडल खेल या ओलम्पिक में उन्हें कभी इस तरह की समस्या नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+