विकिलिक्स करेगा कालेधन के जमाखोरों का पर्दाफाश!
लंदन। बहुत जल्द उन राजनेताओं और देश के बड़े-बड़े पूजिपतियों के मुंह से नकाब हटने वाला है जिन्होंने स्विस बैंक में काले धन की जमाखोरी की है। क्योंकि खोजी इंटरनेट साइट विकिलीक्स के पास वो सबूत है जो काले कारोबारियों की पोल खेल देगी। विकिलिक्स के हाथ में वो दो सीडी लगी है, जिसमें उन लोगों का काला चिठ्ठा है जो स्विस बैंक के खाते में अपना पैसा जमा किये हुए हैं।
दोनों सीडी में जानकारी के आधार पर विकीलीक्स उन गोपनीय बैंक खातों का भंडाफोड़ करेगा जिनमें भारत सहित विभिन्न देशों के 40 से अधिक राजनीतिज्ञों का काला धन जमा है। स्विटजरलैंड की बैंकिंग एसोसिएशन का कहना है कि उनके बैंकों में सर्वाधिक धनराशि भारतीयों ने ही जमा कराई है। एसोसिएशन की अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार भारतीयों की धनराशि 14 खरब 56 अरब डालर बताई गई है, जो सभी अन्य देशों के खातेदारों की धनराशि से अधिक है।
स्विस बैंकों में काम कर चुके तथा गोपनीय खातों के रहस्यों से वाकिफ एक अधिकारी रूडोल्फ एल्मर ने विकीलीक्स के संस्थापक जुलियस असांजे को हजारों बैंक खातों के ब्योरे वाली दो सीडी सोमवार को यहां एक प्रेस कान्फ्रेन्स में औपचारिक रूप से सौंप दी।













Click it and Unblock the Notifications