जीन में छुपा दोस्ती का राज़

जीन में छुपा दोस्ती का राज़
आप किससे दोस्ती करते हैं, उसका पता जीन संरचना से चल जाता हैअमरीका में शोधकर्ताओं का कहना है कि आप किससे दोस्ती करते हैं, उसका पता आपकी जीन संरचना से चल जाता है.

दो अलग अलग शोध के आकड़ों को जोड़कर अध्ययन करने पर पता चला कि शराब की लत के शिकार लोगों में पाई जाने वाली जीन जिन लोगों में होती है वो साथ रहना पसंद करते है.पर पाचन और खुलेपन से जुड़ी जीन जिन लोगों में एक सी थी वो अलग अलग पाए गए.नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में इन शोध के नतीजे छापे गए है.

शोधकर्ताओं ने छह जीन का अध्ययन किया.शराब की लत से जोड़ के देखे जाने वाले एक जीन डीआरडी 2 के अध्ययन से पता चला कि इस जीन वाले लोगों में अच्छी पटती है.वहीं सीवाईपी2ए6 जीन जो निकोटीन जैसे तत्वों को हज़म करने का काम करती है, इस जीन वाले लोग एक दूसरे से दूर भागते हैं.

ऐसा क्यों होता है, इसका जवाब शोधकर्ताओं के पास नहीं है पर उनका मानना है कि ये जीन की बचाव की रणनीति का हिस्सा हो सकता है.शोधकर्ताओं का कहना है कि विभिन्न दंपत्तियों में भी इस तरह की बात देखी गई है. ये पाया गया कि एक व्यक्ति अपने जैसी बीमारी वाले व्यक्ति का चुनाव जीवनसाथी के रुप में नहीं करता.

सीवाईपी2ए6 जीन अगर आप के पास है तो आप नए विचारों और स्थतियों सें निपटने के लिए तैयार रहते हैं.पर ये सब इतना सीधा सरल नहीं है. जो शराब पीता है वो बार या पब जाता है और उसके दोस्त भी वहीं बनते हैं. शायद उनके एक से जीन के पीछे ये एक कारण हो.

शोधकर्ताओं ने जिन छह जीन का अध्ययन किया था इसमें से चार जीन में उन्हें जीन और दोस्ती के सीधे मज़बूत संबंध नहीं दिखे.इस शोध का नेतृत्व करने वाले कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेम्स फाउलर कहते हैं कि ये काफ़ी हद तक इस मामले में हमारी समझ बढ़ाएगा कि हम स्वाभाविक रुप से क्यों कुछ लोगों को ज़्यादा पसन्द करते हैं और कुछ को नहीं.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ को बताया, "मेरा मानना है कि दोस्ती के पीछे किस तरह की जीन है उसका पता लगने से हमारे लिए दोस्ती की प्रक्रिया समझना आसान हो जाएगा.''पर अभी और शोध की ज़रुरत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+