आस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों की संख्या 30 फीसदी घटी
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अरुण गोयल ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि 2009 में जहां 68,000 छात्र शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया गए, वहीं 2010 में वहां सिर्फ 42,000 छात्र ही गए।
उन्होंने हालांकि कहा कि संख्या में गिरावट का कारण सिर्फ भारतीय समुदाय के साथ हिंसा पूर्ण घटना ही नहीं है, बल्कि आस्ट्रेलियाई डॉलर के मूल्य में हुई वृद्धि ने भी इसमें भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार ने भारत सरकार की सलाह से वहां भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसापूर्ण घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications