उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं का असर जारी रहेगा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि प्रदेश में असरदार सर्दी बनी रहेगी। सर्द हवाएं चलने का सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से काफी राहत मिलेगी।
मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, इस साल अब तक राज्य में सर्दी से करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications