बीवी-बच्चों को पीटने वाले अनिल वर्मा की भारत वापसी

नई दिल्ली। विदेश में एक बार फिर से भारत को शर्मसार होना पड़ा है। कारण है, भारतीय राजनयिक अनिल वर्मा का अपनी पत्नी से मार-पीट और गाली -गलौज करना। लंदन में अनिल वर्मा की कारगुजारियां काफी सुर्खियां बटोर रही थीं जिसके चलते अनिल वर्मा को भारत वापस बुलाने का आदेश जारी हो गया है। वो किसी भी वक्त भारत वापस आ सकते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। ये जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है।

मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल तो अनिल वर्मा को दिल्ली में स्थांतरित किया जा रहा है, उन पर लगे सभी आरोपों की गहराई से जांच होगी तभी कोई एक्शन लिया जायेगा। गौरतलब है कि समाचार पत्र 'डेली मेल' में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अनिल वर्मा की पत्नी परोमिता वर्मा अपनी सुरक्षा के लिए अपने पांच वर्षीय लड़के के साथ उनसे अलग रह रही थीं।

समाचार पत्र ने परोमिता वर्मा के हवाले से बताया कि उन्हें अपने जीवन को खतरा था और उन्होंने मानवीय आधार पर ब्रिटेन में रहने के लिए आवेदन किया।
वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने तीखी नोकझोंक के बाद अपनी पत्नी पर हमला किया। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की लेकिन उनकी राजनयिक हैसियत के चलते वे वर्मा को गिरफ्तार नहीं कर सके थे। वर्मा का मुख्य कामकाज भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा देना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+