पटना : तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश
पटना। इन दिनों कानून का खुलेआम मजाक उड़ रहा है। कम से कम बिहार को देखकर तो यही लग रहा है। राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक गली में साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात पोस्टल पार्क क्षेत्र में सिकंदर केसरी और नूरुल होदा के बीच घर के नजदीक गली में साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि होदा की दो पुत्रियों और एक पुत्र के शरीर पर तेल छिड़ककर उन्हें जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में तीनों बुरी तरह घायल हो गए।इधर, होदा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी केसरी के पुत्र हमेशा लड़कियों को छेड़ते रहते थे जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।













Click it and Unblock the Notifications