विदेशी बैंकों में काला धन पर सरकार पर बरसे आडवाणी

मुम्बई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में असफल होने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी बैंकों में अवैध रूप से छिपाकर रखे गए धन को वापस लाने के लिए कुछ नहीं कर रही है।

भ्रष्टाचार और मूल्य वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा आयोजित 'भ्रष्टाचार विरोधी महासंग्राम' रैली को सम्बोधित करते हुए आडवाणी ने दावा किया कि विदेशी बैंकों में 20.85 लाख करोड़ रुपये अवैध रूप से छिपाकर रखा गया है।हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "मैंने एक अनुसंधान करने वाली संस्था 'ग्लोबल फाइनेंसियल इंटेग्रिटी' की एक रिपोर्ट में पढ़ा कि विदेशी बैंकों में भारत के करीब 20.85 लाख करोड़ रुपये को अवैध रूप से छुपाकर रखा गया है।"

उन्होंने दावा किया कि सरकार को इस धन के बारे में पहले ही जानकारी थी। आडवाणी ने कहा कि सरकार ने इस अवैध धन को वापस लाने के लिए कुछ भी नहीं किया है।आडवाणी ने यह भी कहा कि विदेशी बैंक में कांग्रेस से जुड़े एक पूर्व प्रधानमंत्री का खाता होना भी उजागर हुआ है। उन्होंने कहा, "लेकिन इस आरोप पर पार्टी की ओर से कोई खंडन नहीं किया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+