राजस्थान में 1449 केंद्रों से बेचे गए प्याज

जयपुर । प्रदेश में उपभोक्ताओं को राहत देते हुए खाद्य विभाग ने उचित मूल्य पर प्याज के वितरण केंद्र की संख्या को बढ़ाकर 1449 कर दिए हैं। प्याज वितरण करने वाले मोबाइल वाहनों की संख्या को भी 13 से बढ़ाकर 19 कर दिया गया है।खाद्य एवं नागरिक आपूÍत राज्य मंत्री बाबूलाल नागर ने बताया कि प्रदेश में प्याज वितरण के लिए 1100 वितरण केंद्रों का लक्ष्य र्निधारित किया गया था, लेकिन आवश्यकता को देखते हुए इन केंद्रों में इजाफा किया गया है।

नागर ने बताया कि रविवार को प्रदेश में 1149 उचित मूल्य की दुकानों, 178 डेयरी बूथों, 82 उपभोक्ता भण्डारों और 40 क्रय विक्रय सहकारी समितियों (केवीएसएस) के जरिए उचित मूल्य पर प्याज का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत हुई तो वितरण केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

खाद्य मंत्री ने बताया कि प्याज वितरण के लिए मोबाइल वाहनों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। रविवार को जोधपुर में 7 मोबाइल वाहनों, जयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में से प्रत्येक जिले में दो-दो वाहनों और कोटा व उदयपुर में से प्रत्येक जिले में एक-एक वाहन के जरिए कुल 19 मोबाइल वाहनों से उचित मूल्य पर प्याज का वितरण किया गया।

नागर ने बताया कि अलवर से दौसा, करौली, झुंझुनू, टोंक और भरतपुर में प्याज की आपूÍत की गई है। इन जिलों में से प्रत्येक जिले को करीब 90 क्विंटल प्याज भेजा गया है। इसी प्रकार रविवार को बीकानेर ने 56 क्विंटल, भीलवाड़ा ने 35 क्विंटल, चित्तौड़गढ़ ने 100 क्विंटल, चुरु ने 50 क्विंटल, कोटा ने 25 क्विंटल, टोंक ने 10 क्विंटल और हनुमानगढ़ जिले ने 15 क्विंटल प्याज का उठाव किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+