भारतीय मूल के अमेरिकी परमाणु व्यापार सलाहकार नियुक्त

वाशिंटन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक अमेरिकी परमाणु उद्योग विशेषज्ञ विजय सैजवाल को नागरिक परमाणु व्यापार सलाहकार समिति में सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। वे इस उद्योग के सामने आने वाले मुद्दों पर अमेरिका के वाणिज्य विभाग को सलाह देंगे।

श्रीनगर में जन्मे सैजवाल को इस क्षेत्र में काम करने का 35 सालों का अनुभव है। वे इस समिति में दो सालों तक सेवा देंगे।

सैजवाल फिलहाल सरकारी कार्यक्रम यूसेक इंक के निदेशक हैं, जो दुनिया भर की व्यावसायिक परमाणु घरों की सबसे बड़ी संवर्धित यूरेनियम ईंधन आपूर्तिकर्ता है। वे इस संस्था से 2002 से जुड़े हैं।

यूसेक से पहले वे सीओजीईएमए इंक, अब अरेवा एनसी में सात सालों तक अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के उपाध्यक्ष थे।

सैजवाल 1970 में अमेरिका आए थे। मिशिगन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से स्ट्रक्च रल मकैनिक्स में शोध करने के बाद उन्होंने वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन में एडवांस्ड रिएक्टर डिवीजन में काम करना शुरू किया था।

सैजवाल ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से मकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और भोपाल के कॉलेज ऑफ टेक्न ोलॉजी से मैटेरियल इंजीनियरिंग में परास्नातक की डिग्री हासिल की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+