इफको अध्यक्ष सुरिंदर जाखड़ की गोली लगने से मौत
अबोहर (पंजाब)। खाद कम्पनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे सुरिंदर जाखड़ की सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सुरिंदर फिरोजपुर जिले के मौजगढ़ गांव स्थित अपने फार्महाउस में अपने लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से उनकी मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रारम्भिक जांच और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद यह बात सामने आई है कि यह एक हादसा था। सुरिंदर अपनी बंदूक साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। हालांकि हमारी जांच अभी भी जारी है और हम हर पहलू पर गौर कर रहे हैं।"सुरिंदर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरिंदर के पारिवारिक सदस्य और कांग्रेसी कार्यकता भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।इफको सार्वजनिक क्षेत्र की खाद कम्पनी है।हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सुरिंदर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उनके निधन को अपना निजी नुकसान करार देते हुए उन्होंने कहा कि उनका परिवार जाखड़ परिवार के बहुत करीबी है।सुरिंदर के छोटे भाई सुनील जाखड़ कांग्रेस के विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications