ऑडी इंडिया नए मॉडल लाएगी, नेटवर्क करेगी दुरुस्त
ऑडी इंडिया के निदेशक माइकेल पश्र्के ने कहा कि वे जनवरी के आखिरी में ऑडी ए8एल और मई या जून में ऑडी ए7 पेश करेंगे। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2011 की चौथी तिमाही में ऑडी ए6 पेश करेंगे। ये तीनों मॉडल अधिक संख्या में बेचने के लिए पेश किए जाएंगे। कम्पनी अपने वित्तीय उत्पाद ऑडी फाइनेंस भी इसी वर्ष शुरू करेगी।
वे अत्यधिक महंगी श्रेणी की कार ऑडी आर8 की लांचिंग के अवसर पर बोल रहे थे। ऑडी आर8 की कीमत 1.35 करोड़ रुपये रखी गई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बाजार की 25 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि कम्पनी अब छोटे शहरों, जैसे, सूरत, लुधियाना, नागपुर और इंदौर में अपने डीलरों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देगी। कम्पनी के अभी 12 डीलर हैं।
उन्होंने बताया कि कम्पनी की महाराष्ट्र के औरंगाबाद की फैक्ट्री में तीन मॉडलों-ए4, ए6 और ऑडी क्यू5 की एसेम्बलिंग की जाती है।
यह मानते हुए कि कम्पनी की ब्रांड छवि अभी यहां मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू से कमजोर है, उन्होंने कहा कि वे ब्रांड छवि को बेहतर बनाने के लिए नए तरीके अपनाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऑडी आर8 मॉडल को कम्पनी की छवि बढ़ाने वाली मॉडल के तौर पर लिया गया है। अत्यधिक महंगी श्रेणी की इस कार को कम संख्या में पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ 210 किलो वजन की यह कार चार से भी कम सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications