बिहार में सर्दी की वजह से बंद विद्यालय खुले
पटना। सर्दी की वजह से बिहार के बंद सभी निजी और सरकारी विद्यालय सोमवार को खुल गए। राज्य के मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि राज्य में मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए रविवार को विद्यालयों को खोलने के बारे में निर्णय के लिए एक बैठक की गई थी, जिसमें सोमवार से राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया।
इधर, राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली हुई है जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है।उल्लेखनीय है कि क्रिसमस और नये वर्ष के आगमन के अवसर की छुट्टी के बाद सभी विद्यालय पांच जनवरी को खुलने वाले थे परंतु सर्दी के कारण राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications