उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ी सर्दी
लखनऊ। पर्वतीय इलाकों से आने वाली हवाओं ने राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई थी और सर्दी में कमी आई थी।लखनऊ में सोमवार सुबह धूप खिल गई लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोग काफी सर्दी महसूस कर रहे थे।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को आगरा प्रदेश का सबसे सर्द स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
इसके अलावा इलाहाबाद का 7.6 डिग्री, कानपुर का 6.2 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली हवाएं यहां सर्दी में इजाफा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिन तक इसी तरह सर्द हवाएं चलेंगी। उधर अब तक प्रदेश में सर्दी से करीब 128 मौतें हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications