स्कूली छात्रों से भरा टैम्पो पलटा, 1 की मौत, 4 घायल
कौशाम्बी। उत्तर-प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सोमवार को स्कूली छात्रों से भरा एक टैम्पो पलट गया, जिससे एक छात्र की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। टैम्पो की रफ्तार काफी तेज थी। हादसा जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौली इलाके में सोमवार को उस समय हुआ जब स्कूली छात्रों को लेकर जा रहा एक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो में स्थानीय निजी स्कूल (पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल) के कक्षा तीन से पांच के छात्र सवार थे।
स्थानीय थाना-प्रभारी देवेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में आनंद केसरवानी (8 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जो पास के नयागंज गांव का निवासी था।उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा कि ओवरटेक करने की कोशिश में में टैम्पो चालक ने नियंत्रण खो बैठा।
कुमार ने कहा कि घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक फरार टैम्पो चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications