दो कछुआ तस्कर गिरफ्तार
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 900 कछुए बरामद किए।जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात करीब 30 वर्ष की उम्र के इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों में एक पश्चिम बंगाल निवासी जबकि एक स्थानीय है।
स्थानीय थाना-प्रभारी राम स्वरूप वर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टाटा सूमो गाड़ी के साथ दोनों को गिरफ्तार किया। गाड़ी में कछुओं को बोरियों में भरकर रखा गया था।
वर्मा ने कहा कि कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पकड़े गए तस्कर कछुए कहां से लाये थे। जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक बरामद कछुओं में ज्यादातर जीवित थे। सभी को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications