कार शोरूम में लूटपाट, गार्ड की हत्या
पुलिस ने सोमवार को बताया कि वारदात रविवार देर शाम में हुई जिसका पता सोमवार को दसरे सुरक्षा गार्डो के काम पर आने के बाद चला।
परशुराम की हत्या कर उसके शव को शोरूम में एक कार में डाल दिया गया था। पंचकु ला के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगता है कि परशुराम की हत्या करने से पहले उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला गया था। उसकी हत्या की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। शोरूम मालिक ने कहा कि उनके 15-20 लाख रुपये लूट लिए गए हैं।
पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में पुलिस वर्दी में कुछ लुटेरों ने एक जेवरात की दुकान से करीब 10 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश से करीब आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications