पटना में 3 को जलाने का प्रयास, 2 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार बीती रात पोस्टल पार्क क्षेत्र में सिकंदर केसरी और नूरुल होदा के बीच घर के नजदीक गली में साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि होदा की दो पुत्रियों और एक पुत्र के शरीर पर तेल छिड़ककर उन्हें जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
इधर, होदा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी केसरी के पुत्र हमेशा लड़कियों को छेड़ते रहते थे जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इधर, पुलिस अधीक्षक (नगर) मनु महाराज ने सोमवार को छेड़खानी की घटना से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications