टीले से गिरकर बच्ची की मौत
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में रविवार को साथी बच्चों के साथ खेल रही 10 साल की एक बच्ची टीले से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।बच्ची की पहचान मानसी के रूप में की गई जो रजोकरी की रहने वाली थी। यह हादसा दिन के लगभग 2.30 बजे हुई।
पुलिस के अनुसार मानसी एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। टीले पर उसका पैर फिसल गया और वह 40 फीट नीचे कीचड़ में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications