मध्य प्रदेश में फिर लौटी ठंड
भोपाल। मध्य प्रदेश में हवाओं का उत्तरी रुख होने के कारण ठंड फिर लौट आई है। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक उत्तरी हवाओं का जोर बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, वहीं एक बार फिर पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का जोर बढ़ सकता है। मौसम के रुख में यह बदलाव उत्तरी हवाओं के चलते हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications