सबरीमाला मंदिर हादसे की जांच शुरू
केरल में हुए सबरीमाला मंदिर हादसे की जांच शुरू हो गई है। सबरीमाला में भगदड़ में 102 लोगों की जान जाने की घटना के कारणों का पता लगाने के लिये केरल पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार से अपनी जांच शुरू कर दी। अपराध शाखा के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां से सबूत इकट्ठे किये. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी पुल्लुमेदु स्थित इस क्षेत्र का दौरा किया जहां बीते शुकवार भगदड़ हुई थी।
अपराध शाखा से जांच के अलावा केरल सरकार ने भी इस हादसे की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है। 100 से अधिक लोगों में भगदड़ मचने की घटना तब हुई जब इदुक्की जिले के पुल्लुमेदु के तंग वन क्षेत्र में एक जीप नियंत्रण से बाहर हो गयी और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गये। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि जीप और ऑटोरिक्शा के बीच हुई इस छोटी दुर्घटना के बाद यह भगदड़ मची।













Click it and Unblock the Notifications