भारतीय राजनयिक को वापस बुलाने का फैसला
सूत्रों के मुताबिक वर्मा के व्यवहार के चलते देश को फजीहत का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उन्हें वापस बुलाने का फैसला किया गया।
विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, "विदेश मंत्रालय ने मामले को गम्भीरता से लिया है। इससे देश की फजीहत हो रही थी।" सूत्र के मुताबिक वर्मा को वापस बुलाकर उनके मूल कैडर में वापस भेजा जाएगा।
वर्मा उन्मुक्ति कानूनों का हवाला देकर अपनी पत्नी पर हमले के आरोपों से बच गया था। वर्मा ने पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद अभियोग से उन्मुक्ति की मांग की थी। पुलिस ने हालांकि दावा किया था कि उन्होंने सरकारी आवास पर अपनी पत्नी पर हमला किया था।
वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने तीखी नोकझोंक के बाद अपनी पत्नी पर हमला किया। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की लेकिन उनकी राजनयिक हैसियत के चलते वे वर्मा को गिरफ्तार नहीं कर सके थे।
उल्लेखनीय है कि वर्मा का मुख्य कामकाज भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications