यौन शोषण की शिकार सुषमा को पुलिस ने गिरफ्तार किया

एक अधिकारी के मुताबिक बड़ाइक को गुमला और रांची जिले के पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया।

बड़ाइक उस वक्त चर्चा में आई थी जब एक टेलीविजन चैनल ने वर्ष 2005 में एक वीडियो में उन्हें तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक आर. एस. नटराजन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया था।

समाचार चैनल ने दावा किया था कि यह वीडियो उसकी सहमति से बनाया गया था। इस खुलासे के बाद नटराजन को निलम्बित कर दिया गया था। वह अभी भी निलम्बित हैं।

बड़ाइक पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दरबार में अपना गुहार लेकर पहुंची थी। उसने मुख्यमंत्री से अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपनी मदद करने की गुहार की।

पुलिस ने कहा है कि बड़ाइक राज्य के गुमला जिले में झारखण्ड गुरिल्ला आर्मी नामक एक समूह का संचालन करती है। यह समूह जबरन वसूली का काम करता है। बड़ाइक वसूले गए पैसे अपने पास रखा करती है।

गुमला पुलिस ने अगस्त 2010 में इस समूह के मुखिया सहित आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक समूह के मुखिया ने स्वीकार किया था कि बड़ाइक इस समूह की संरक्षक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+