श्रीलंका में बाढ़ से बारूदी सुरंग विस्फोटक सतह पर आए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उन इलाकों में चेतावनी जारी की गई जिन क्षेत्रों में गृह युद्ध के दौरान सुरक्षा बलों और तमिल विद्रोहियों के बीच संघर्ष हुआ था।
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल उब्या मेदवाला ने बताया, "हमने सेना की टुकड़ियों से कहा है कि वह बाढ़ के बाद ऊपर आए बारूदी सुरंगों के बारे में जनता को जागरुक करें।"
पिछले आठ जनवरी से आई बाढ़ की वजह से अंतर्राष्ट्रीय मदद से बारूदी सुरंग विस्फोटकों को हटाने का काम बाधित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications