कश्मीर में फिर तापमान में गिरावट

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रविवार को तापमान में फिर से कमी दर्ज की गई। पहलगाम में पारा लुढ़कर शून्य से 16.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा। श्रीनगर में नलों में पानी जम गया और यहां का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।भारी बर्फबारी के कारण दो दिनों तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को एक तरफ से यातायात के लिए खुल दिया गया।

श्रीनगर में मौसम विभाग में सहायक मौसम विज्ञानी मुबीन अहमद मलिक ने बताया, "रात में आसमान साफ रहने की वजह से घाटी में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई। इसके साथ ही दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में बर्फीली हवाएं बह रही हैं।"मलिक ने कहा, "पहलगाम में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि घाटी में सबसे सर्द स्थान और इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा।"

जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो सामान्य से कम दो डिग्री कम है जबकि गुलमार्ग में यह शून्य से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।उन्होंने बताया, "लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कारगिल में यह शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।"घाटी में रविवार को अधिकतर जल स्रोतों में पानी जम गया और लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+