आस्ट्रेलिया में बाढ़ से कई शहर प्रभावित, राहत एंव बचाव कार्य जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जलस्तर के रिकार्ड स्तर तक पहुंचने से विक्टोरिया प्रांत में 3,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
मेलबर्न में बारिश और तेज हवाएं चलने से 8,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है।
तस्मानियां में बाढ़ की वजह से सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि मूसलाधार बारिश की वजह से 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। न्यू साउथ वेल्स के कई कस्बों में 6,000 लोग फंसे हुए हैं।
उधर, क्वींसलैंड की राजधानी ब्रिसबेन में राहत एंव बचाव कार्य जारी है। पानी कम हाने के बाद हजारों कार्यकर्ता लोगों को उनके घरों की सफाई करने में मदद कर रहे हैं।
आस्ट्रेलिया के मौसम विभाग कार्यालय के अधिकारी अगाता इमीलेस्का ने कहा कि 'ला नीना' तूफान का असर मार्च तक समाप्त होगा। इस तूफान के और मजबूत होने और इसके लम्बे समय तक सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications