आगरा में लौटी सर्द हवाएं
आगरा। ताजनगरी आगरा में कुछ दिन धूप खिलने के बाद रविवार को फिर से सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे तक पुहंच गया।"
धूप खिलने की वजह से लोग अब राहत महसूस कर रहे थे और शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन रविवार को फिर से सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया। ताजगंज होटल के मालिक संदीप अरोड़ा ने बताया, "सर्द हवाओं की वजह से ताज महल के आसपास सैलानियों को ठिठुरते हुए देखा गया। हल्की धूप से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।"












Click it and Unblock the Notifications