बिहार में सर्दी से राहत
पटना। बिहार में राजधानी पटना सहित करीब-करीब सभी इलाकों में शनिवार सुबह धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम में सुधार को देखते हुए विद्यालय सोमवार से खुल सकते हैं। डिग्री तथा भागलपुर का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का मामना है कि धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड सर्दी से कुछ राहत मिली है लेकिन इससे अभी पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
इधर, शिक्षा विभाग के मंत्री पी़ क़े शाही ने बताया कि रविवार को विभाग मौसम की समीक्षा कर निर्णय लेगा कि सोमवार से विद्यालय खुलेंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि मौसम ऐसा ही रहा तो सोमवार से विद्यालय खुल जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पहले तीन से आठ जनवरी और फिर नौ से 15 जनवरी तक विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications